मऊ: लोजपा की बैठक में डॉ. अलका राय की मौजूदगी से गरमाई सियासत, शुरू की नई राजनीतिक पारी

मऊ

मऊ जनपद के नगर क्षेत्र में 30 अप्रैल की शाम आयोजित लोक जनशक्ति पार्टी लोजपा की महत्वपूर्ण बैठक ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के नगर क्षेत्र में 30 अप्रैल की शाम आयोजित लोक जनशक्ति पार्टी लोजपा की महत्वपूर्ण बैठक ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। इस बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु रहीं पूर्वांचल की चर्चित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अलका राय, जिनकी मंच पर मौजूदगी ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नए समीकरणों की ओर इशारा कर दिया है।

अतीत और विवाद

डॉ. अलका राय को बाहुबली मुख्तार अंसारी की ‘मुंहबोली बहन’ के रूप में जाना जाता है। वह पूर्व में भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी में अहम भूमिका निभा चुकी हैं, लेकिन बाराबंकी के चर्चित ‘एंबुलेंस प्रकरण’ में नाम आने के बाद भाजपा ने उनसे किनारा कर लिया था। इस मामले में उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी और वर्तमान में उन पर गैंगस्टर एक्ट सहित कई मुकदमे अदालत में विचाराधीन हैं।

लोजपा का दामन और नई रणनीति

अब डॉ. राय ने एनडीए की सहयोगी लोजपा के साथ अपनी नई राजनीतिक पारी का आगाज किया है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे बिहार के पूर्व मंत्री संजय पासवान की उपस्थिति में संगठन विस्तार और बूथ स्तर पर मजबूती को लेकर रणनीति बनाई गई। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि लोजपा उत्तर प्रदेश में डॉ. राय जैसे चेहरों के जरिए अपनी जड़ें जमाने की कोशिश कर रही है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कल्याण कुमार त्रिपाठी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Voice Of News 24