मऊ: स्मार्ट मीटर और प्रीपेड व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

मऊ

मऊ शहर कांग्रेस कमेटी ने जनपद में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर और जबरन थोपी जा रही प्रीपेड बिजली व्यवस्था के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ शहर कांग्रेस कमेटी ने जनपद में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर और जबरन थोपी जा रही प्रीपेड बिजली व्यवस्था के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष सलमान जमशेद के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर इस जनविरोधी प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई।

बुनकरों पर गहराया संकट

ज्ञापन में प्रमुखता से उठाया गया कि मऊ का बुनकर समुदाय पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। पीसीसी सदस्य संजय यादव और शहर अध्यक्ष ने कहा कि फ्लैट रेट व्यवस्था समाप्त कर प्रीपेड मीटर लगाना बुनकरों के रोजगार को खत्म करने जैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं की बिना सहमति के मीटर बदले जा रहे हैं और बिना सूचना के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जो अधिकारों का हनन है।

कांग्रेस की मुख्य मांगें

स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगे।

बुनकरों के लिए पुरानी फ्लैट रेट बिजली व्यवस्था बहाल हो।

गलत बिलिंग की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

बिना पूर्व सूचना कनेक्शन काटने की मनमानी बंद हो।

इस दौरान उमाशंकर सिंह, रामकरण यादव, खालिद अंसारी, और धर्मेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.