विकास एकेडमी में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण संपन्न: अनुशासन और सेवा भावना का बच्चों ने लिया संकल्प

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के बिशुनपुर स्थित विकास एकेडमी में तीन दिवसीय ‘भारत स्काउट और गाइड’ प्रवेश सोपान प्रशिक्षण शिविर का बुधवार,को भव्य समापन हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


गोरखपुर जनपद के बिशुनपुर स्थित विकास एकेडमी में तीन दिवसीय ‘भारत स्काउट और गाइड’ प्रवेश सोपान प्रशिक्षण शिविर का बुधवार, को भव्य समापन हुआ। जिला संस्था गोरखपुर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने आत्मविश्वास और नई ऊर्जा के साथ प्रतिभाग किया।

जीवन कौशल की मिली शिक्षा

प्रशिक्षण के दौरान जिला प्रशिक्षक शिवेन्द्र गोपाल ने बच्चों को विषम परिस्थितियों में जीवन जीने की कला सिखाई। शिविर में स्काउट-गाइड के मूलभूत सिद्धांतों जैसे नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना और झंडा गीत के साथ-साथ गांठ बंधन, बायां हाथ मिलाना और सैल्यूट जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।

सर्वांगीण विकास पर जोर

विद्यालय के संचालक विकास श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षणों का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना जागृत करना है। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड न केवल व्यक्तित्व निर्माण में सहायक है, बल्कि भविष्य में सरकारी नौकरियों और करियर के अन्य क्षेत्रों में भी इसके विशेष लाभ मिलते हैं। समापन के अवसर पर विद्यालय परिवार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रशिक्षण को सफल बताया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.