औरैया: गर्मी शुरू होते ही बिजली की ‘नौटंकी’ शुरू; बिधूना में घंटों गुल रही सप्लाई, उपभोक्ताओं ने DM से लगाई गुह

बिधूना

औरैया जनपद में पारा चढ़ते ही बिजली विभाग का ढुलमुल रवैया सामने आने लगा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच अघोषित बिजली कटौती ने आम जनमानस का जीना मुहाल कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में पारा चढ़ते ही बिजली विभाग का ढुलमुल रवैया सामने आने लगा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच अघोषित बिजली कटौती ने आम जनमानस का जीना मुहाल कर दिया है। बिधूना तहसील के अंतर्गत आने वाले कई विद्युत उपकेंद्रों पर बिजली की ‘आंख-मिचौली’ से उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।

शासन के आदेशों की उड़ रही धज्जियां

उपकेन्द्र रूपपुर सहार एवं सोहनी के सैकड़ों उपभोक्ताओं का आरोप है कि शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति के सख्त निर्देश हैं, लेकिन धरातल पर उन्हें 10 घंटे भी सप्लाई नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली सुबह गायब हो जाती है और देर शाम लौटती है, वहीं रात में भी बार-बार कटौती की जा रही है।

बिल देते हैं समय पर, फिर भी अंधेरे में कट रही रात

क्षेत्र के उपभोक्ता रामनारायण गुप्ता, छेदीलाल, चन्दन नट, अमोल कठेरिया, रामकेश कठेरिया और सन्तोष राजावत सहित दर्जनों ग्रामीणों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान करते हैं। इसके बावजूद भीषण गर्मी में उन्हें राहत नहीं मिल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में दिन भर कड़ी मेहनत के बाद जब वे घर लौटते हैं, तो पंखे-कूलर शोपीस बने रहते हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों का हाल बेहाल है।

जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग

परेशान उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी औरैया बृजेश कुमार और बिजली विभाग के आलाधिकारियों से मांग की है कि गर्मी की गंभीरता को देखते हुए अघोषित कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो वे प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.