जौनपुर में ‘भूसा दान’ अभियान ने पकड़ी रफ्तार: 10 हजार कुंतल का आंकड़ा पार, रामनगर ब्लॉक का बड़ा सहयोग

जौनपुर

जौनपुर जनपद के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के आह्वान पर जनपद में चलाए जा रहे ‘भूसा एवं चोकर संग्रहण अभियान’ को बड़ी सफलता मिल रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के आह्वान पर जनपद में चलाए जा रहे ‘भूसा एवं चोकर संग्रहण अभियान’ को बड़ी सफलता मिल रही है। बेसहारा गोवंश के चारे की व्यवस्था के लिए शुरू किए गए इस अभियान के तहत अब तक जिले में कुल 10,500 कुंतल से अधिक भूसा एकत्रित किया जा चुका है।

इसी कड़ी में, तहसील मड़ियाहूं के विकासखंड रामनगर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अरविंद सिंह और ग्राम प्रधानों के साझा प्रयासों से 175 कुंतल भूसा दान स्वरूप प्राप्त हुआ। जिलाधिकारी ने भूसे से लदे ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न गौशालाओं के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने याद दिलाया कि पिछले वर्ष जौनपुर भूसा संग्रहण में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा था और इस वर्ष भी प्रशासन उसी लक्ष्य की ओर अग्रसर है।

डीएम ने योगदान देने वाले दानदाताओं को अंगवस्त्रम और “पुण्य की एफडी” प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने समाजसेवियों से अपील की कि वे गोवंश की सेवा के लिए बढ़-चढ़कर इस अभियान का हिस्सा बनें। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने “फार्मर रजिस्ट्री” अभियान को भी गति देने के निर्देश दिए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुँच सके। इस अवसर पर एसडीएम मड़ियाहूं नवीन कुमार सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.