पाली क्षेत्र में कुदरत का कहर: भीषण आंधी से पेड़ धराशायी, घंटों बाधित रहा यातायात

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के पाली क्षेत्र में बुधवार शाम मौसम ने अचानक रौद्र रूप धारण कर लिया। सीजन की पहली तेज आंधी और बारिश ने पूरे इलाके में भारी तबाही मचाई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के पाली क्षेत्र में बुधवार शाम मौसम ने अचानक रौद्र रूप धारण कर लिया। सीजन की पहली तेज आंधी और बारिश ने पूरे इलाके में भारी तबाही मचाई है। सबसे ज्यादा असर ग्राम शाहपुर में देखने को मिला, जहाँ चक्रवाती हवाओं के कारण आम, नीम और लीची के दर्जनों हरे-भरे पेड़ जड़ से उखड़कर जमींदोज हो गए। इससे बागवानों को भारी आर्थिक क्षति पहुँची है।

तबाही का मंजर नगर पंचायत घघसरा बाजार में भी दिखा, जहाँ बीच सड़क पर विशाल नीम का पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया। वहीं, बिसरी मुख्य मार्ग पर जलेबी का पेड़ गिरने से घघसरा-बिसरी मार्ग घंटों जाम रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीर फंसे रहे। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने साहस दिखाया और कुल्हाड़ी-आरी की मदद से पेड़ काटकर मलबे को हटाया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल हो सका। आंधी के कारण बिजली के तार टूटने से कई गांवों की विद्युत आपूर्ति भी देर रात तक बाधित रही।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.