गोरखपुर : ज्वेलरी की दुकान में लूट को अंजाम देने वाले आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार,पुलिस ने दोनों के पैर में मारी गोली, लूट के सामान बारामद

गोरखपुर 

गोरखपुर में लूट के आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने दोनों के पैर में मारी गोली, लूट के सामान बारामद। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर में बुधवार की सुबह में ज्वेलर्स दुकान में दिनदहाड़े हुई लूट के वारदात में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में सहारनपुर के देवबंद निवासी मेहदी और रहमान के पैर में गोली लगी है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उनके पास से लूट का सामान भी बरामद किया गया है।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक, गोला के वार्ड नंबर 17 स्थित देवांश स्वर्णकला केंद्र पर सोमवार को लूट की घटना हुई थी। दुकान मालिक राकेश वर्मा अपनी बड़ी बेटी की 29 अप्रैल को होने वाली सगाई का निमंत्रण देने बाहर गए थे। इस दौरान उनकी छोटी बेटी अमृता वर्मा दुकान संभाल रही थी।

दोपहर करीब 2:20 बजे दो युवक ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और गहने दिखाने को कहा। इसी दौरान एक बदमाश ने मौका पाकर करीब 20 ग्राम के 4-5 जोड़ी कान के झाले झपट्टा मारकर उठा लिए और भागने लगा। अमृता ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया और आरोपी के पीछे दौड़ पड़ी। अमृता ने एक बदमाश को पकड़कर गिरा भी दिया, लेकिन वह छूटकर फरार हो गया। इस दौरान अमृता के हाथ में चोट भी आई। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि दूसरा साथी सरया सब्जी मंडी के पास बाइक लेकर खड़ा था, जिससे दोनों आरोपी फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी, जो अब मुठभेड़ के बाद पुलिस के हिरासत में हैं।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.