गोरखपुर : सीने और गर्दन के आर-पार हो गई सरिया, दर्द से कराहता रहा किशोर, चिकित्सकों ने दिया नई जिंदगी

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद में एक ऐसा हादसा हो गया, जिसने रोंगटे खड़े कर दिए है। किशोर के शरीर के आर-पार सरिया निकलने से घंटों छटपटा रहा था। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर में छत पर लगी सरिया 14 साल के बच्चे के सीने और गर्दन के आर-पार हो गई। वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक, हर्ष सुबह-सुबह छत पर पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसला और वो छत पर अधूरे पड़े पिलर से निकली सरिया पर गिर गया। हर्ष दर्द की वजह से चीखने-चिल्लाने लगा।

बेटे की चीख सुनकर मां छत पर पहुंची। आवाज देकर परिवार के लोगों को बुलाया। परिवार ने पुलिस को सूचना दी। सरिया काटने वाले को बुलाया। उसने सरिया काटकर छत से अलग किया। मां बच्चे को सरिया समेत जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इस दौरान बच्चा दर्द से कराहता रहा।

डॉक्टरों की टीम ने करीब 2 घंटे तक चले आपरेशन के बाद सरिया बाहर निकाली। डॉक्टर्स ने बताया- परिवार वालों ने समझदारी से काम लिया। सरिया निकालने की कोशिश नहीं की। इस वजह से खून नहीं बहा। यह पूरा घटनाक्रम सोमवार सुबह 9 बजे तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग लाला टोली क्षेत्र की है।

 

Voice Of News 24