गोरखपुर: जल जीवन मिशन के निर्माण में भ्रष्टाचार की खुली पोल, बिना आंधी-बारिश भरभराकर गिरी पानी टंकी की दीवार

पाली

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन’ योजना गोरखपुर में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘जल जीवन मिशन’ योजना गोरखपुर में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। नगर पंचायत घघसरा बाजार के अंतर्गत डुमरी (थवईपार) में सोमवार को निर्माणाधीन पानी टंकी की बाउंड्री वॉल अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई। हैरानी की बात यह रही कि न तो कोई आंधी आई और न ही बारिश हुई, फिर भी नई दीवार का गिरना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

दीवार गिरते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने जमकर आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से बालू और सीमेंट के मिश्रण में जमकर हेराफेरी की गई है। घटिया सामग्री और भारी कमीशनखोरी के कारण ही दीवार अपना बोझ तक नहीं सह सकी।

बड़े हादसे की आशंका

स्थानीय निवासियों का कहना है कि अभी तो योजना का काम पूरा भी नहीं हुआ है और निर्माण जवाब देने लगा है। ग्रामीणों ने डर जताते हुए कहा कि यदि इसी गुणवत्ता के साथ मुख्य टंकी और अन्य स्ट्रक्चर तैयार किए गए, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे जान-माल का नुकसान संभव है।

जांच और कार्रवाई की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जल शक्ति मंत्रालय से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि दोषी ठेकेदार पर कठोर कार्रवाई कर दोबारा गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए, ताकि सरकारी धन की बर्बादी रोकी जा सके।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.