जौनपुर
उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं, विशेषकर छोटे कनेक्शन धारकों को बड़ी राहत देते हुए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं, विशेषकर छोटे कनेक्शन धारकों को बड़ी राहत देते हुए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। सरकार के नए निर्देशानुसार, अब एक किलोवाट (1kW) बिजली कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को अपने प्रीपेड मीटर का बिल जमा करने या रिचार्ज करने के लिए एक महीने का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इस फैसले से अकेले जौनपुर जनपद के लगभग 1.25 लाख उपभोक्ता सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।
आर्थिक दबाव होगा कम, नहीं कटेगी बिजली
ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले अचानक आर्थिक दबाव को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है।
पुरानी व्यवस्था: पहले प्रीपेड मीटर में बैलेंस खत्म होते ही बिजली आपूर्ति तत्काल बाधित हो जाती थी, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को रात के समय या विषम परिस्थितियों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार एक किलोवाट के उपभोक्ताओं को यह सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा, हमारा प्रयास है कि किसी भी गरीब का घर अंधेरे में न रहे। विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उपभोक्ताओं को इस नई समय-सीमा के बारे में जागरूक करें।
महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदन नदी के पास आज रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। @Uppolice pic.twitter.com/9qKNBAqk56
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 26, 2026






















