बुलंदशहर की बेटी आरती ने रचा इतिहास,यूपी बोर्ड में प्रदेश में मिला 9वां स्थान, अब 12वीं तक की पढ़ाई कराएगी  गांव की सरकार

आहार

बुलंदशहर यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में बुलंदशहर जनपद के थाना आहार क्षेत्र की होनहार छात्रा आरती ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में बुलंदशहर जनपद के थाना आहार क्षेत्र की होनहार छात्रा आरती ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आरती ने 96.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में नौवां स्थान हासिल किया है। इस बड़ी सफलता से पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है और आरती ने अपने माता-पिता के साथ-साथ विद्यालय और गांव का नाम भी पूरे उत्तर प्रदेश में रोशन किया है।

आरती की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देने वालों का उनके घर तांता लगा हुआ है। रविवार को जिला पंचायत सदस्य ओंकार सिंह और जहांगीराबाद ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार ने उनके आवास पर पहुँचकर आरती को मिठाई खिलाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इसी बीच, आगामी प्रधान पद के प्रत्याशी शादाब अली ने एक बड़ी और सराहनीय घोषणा की। उन्होंने आरती की सफलता से प्रभावित होकर उसकी 12वीं तक की पढ़ाई का पूरा खर्च स्वयं उठाने का एलान किया। शादाब अली ने कहा, ऐसी बेटियां समाज का गौरव हैं। आर्थिक तंगी किसी भी मेधावी की राह में रोड़ा न बने, इसलिए हमने यह निर्णय लिया है।

इस अवसर पर जिला मंत्री ईश्वर सिंह लोधी, हैप्पी मास्टर भारतीय किसान यूनियन के जुवेर खान, निवेश कुमार मास्टर जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि आरती की कड़ी मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया कि यदि हौसला बुलंद हो, तो ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाई जा सकती है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.