लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एसएसबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एसएसबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। सम्पूर्णानगर क्षेत्र में देर रात गश्त के दौरान टीम ने एक नेपाली नागरिक को ब्राउन शुगर की खेप के साथ दबोच लिया।
वॉयस ऑफ न्यूज 24 के संवाददाता मोहम्मद अनस के अनुसार, यह सफलता सीमा चौकी मिर्चिया के कार्यक्षेत्र में मिली। एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम जब सीमा स्तंभ संख्या-768 के पास गश्त कर रही थी, तभी भारतीय सीमा के अंदर करीब 2.6 किलोमीटर भीतर एक संदिग्ध युवक भारत से नेपाल की ओर जाता दिखाई दिया। संदेह होने पर टीम ने उसे रोककर तलाशी ली।
नारकोटिक्स डॉग ‘सीजर’ ने पुख्ता की बरामदगी
तलाशी के दौरान युवक के पास से 2.20 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इस बरामदगी को और अधिक पुख्ता करने के लिए मौके पर नारकोटिक्स डिटेक्शन डॉग सीजर को बुलाया गया। ‘सीजर’ ने तत्काल सूंघकर पदार्थ के नशीला होने की पुष्टि की, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
नेपाल का रहने वाला है आरोपी
पकड़े गए आरोपी की पहचान रंजन अधिकारी (30 वर्ष) पुत्र विष्णु बहादुर अधिकारी के रूप में हुई है। वह नेपाल के जिला कंचनपुर, थाना पुनर्वास (वार्ड नंबर-07) का निवासी है। पूछताछ में सामने आया है कि वह सीमा पार नशीले पदार्थों की सप्लाई करने की फिराक में था।
एसएसबी ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार तस्कर और बरामद ब्राउन शुगर को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए थाना सम्पूर्णानगर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के तार किन बड़े नशा तस्करों से जुड़े हैं और वह यह खेप कहाँ से लेकर आया था।
गोरखपुर : पांच साल पहले हुआ था तलाक़, तीन साल से शादीशुदा महिला के साथ रह रहा था ऑटो चालक, राप्ती नदी में कूदा, तलाश जारी
https://t.co/LiqIPhkkJY— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 24, 2026























