महराजगंज के मेधावियों का कमाल: पनियरा के विजयलक्ष्मी और सत्यम ने जिले में किया टॉप

महराजगंज

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में महराजगंज जिले के पनियरा विकासखंड का दबदबा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में महराजगंज जिले के पनियरा विकासखंड का दबदबा रहा है। क्षेत्र के दो होनहार छात्रों, विजयलक्ष्मी और सत्यम विश्वकर्मा ने क्रमश हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में जिले की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का मान बढ़ाया है।

हाईस्कूल: पेंटर की बेटी विजयलक्ष्मी ने रचा इतिहास

दालसिंगार इंटर कॉलेज, रतनपुरवा की छात्रा विजयलक्ष्मी ने हाईस्कूल में 96% (576/600) अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। विजयलक्ष्मी की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उनके पिता परशुराम सिंह बेंगलुरु में पेंटर का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद विजयलक्ष्मी ने साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से किसी भी बाधा को पार किया जा सकता है। विद्यालय के संरक्षक रामचंद्र यादव और प्रधानाचार्य गुलाबचंद ने छात्रा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

इंटरमीडिएट: किसान के बेटे सत्यम ने लहराया परचम

इंटरमीडिएट की परीक्षा में सुभागी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज, इलाहबाद (पनियरा) के छात्र सत्यम विश्वकर्मा ने 93.2% (468/500) अंकों के साथ जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया है। एक किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले सत्यम ने अपनी सफलता का मंत्र 7 घंटे की नियमित पढ़ाई और अनुशासन को बताया।

भविष्य के लक्ष्य: देश सेवा का जज्बा

अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए सत्यम विश्वकर्मा ने बताया कि वह भविष्य में डिफेंस या सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार गुप्ता और समस्त शिक्षक स्टाफ ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

पनियरा क्षेत्र में जश्न का माहौल

एक ही ब्लॉक से दो-दो जिला टॉपर्स निकलने पर पनियरा क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है। ग्रामीण क्षेत्रों की इन प्रतिभाओं ने यह स्पष्ट कर दिया है कि गांवों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और हौसले की जरूरत है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.