बुलंदशहर: यूपी बोर्ड परीक्षा में बेटियों का दबदबा, हाईस्कूल में आरती और इंटरमीडिएट में तनिष सैनी बने जिला टॉपर

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही बुलंदशहर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही बुलंदशहर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस बार के परिणामों में बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हाईस्कूल में आरती वर्मा और इंटरमीडिएट में तनिष सैनी ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है।

हाईस्कूल: आरती वर्मा ने गाड़े सफलता के झंडे

हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में आरती वर्मा ने 96.33% अंक प्राप्त कर जिले की टॉपर्स लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, रिया ने 96% अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि मानसी सिंह 94.67% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। टॉप 3 में बेटियों के दबदबे ने यह साबित कर दिया है कि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

इंटरमीडिएट: तनिष सैनी बने जनपद के चमकते सितारे

इंटरमीडिएट की परीक्षा में तनिष सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 91.80% अंक प्राप्त किए और जिले में टॉप किया। तनिष की इस सफलता पर उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
इसके साथ ही चारु वर्मा ने 90.60% अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया।लवराज गिरी ने 90% अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

परिणाम घोषित होने के बाद सफल छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गले मिलकर खुशी का इजहार किया। स्कूलों में भी जश्न का माहौल देखा गया, जहाँ शिक्षकों ने मेधावियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जिला टॉप करने वाले इन छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।

 

Voice Of News 24