अनूपशहर: भक्तिमय माहौल में निकली भव्य कलश यात्रा,परशुराम धाम में आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद के धार्मिक नगरी अनूपशहर के परशुराम धाम में आज से श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन शुरू हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के धार्मिक नगरी अनूपशहर के परशुराम धाम में आज से श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। कथा के प्रथम दिन पुरानी अनाज मंडी से बस्तर गंज घाट स्थित परशुराम धाम तक एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

शंखनाद और धार्मिक भजनों के बीच निकाली गई इस कलश यात्रा में लगभग 100 से अधिक महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थीं। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए परशुराम धाम पहुंची, जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किए गए। कथा के आयोजक अखिल पाठक ने बताया कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए इस ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आज के मुख्य यजमान के रूप में रमेश चंद्र पाठक और उमा पाठक ने विधि-विधान से पूजन अर्चन किया।

तपेश भारद्वाज जी महाराज सुनाएंगे कथा

परशुराम धाम में आयोजित इस सात दिवसीय कथा का वाचन पूज्य महाराज तपेश भारद्वाज जी द्वारा किया जा रहा है। महाराज जी ने कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत श्रवण से मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के पाप कट जाते हैं और भक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।

कलश यात्रा और कार्यक्रम में नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। मुख्य रूप से नगरपालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बृजेश शर्मा, पवित्र कौशिक, नरेश भारद्वाज, मनीष गर्ग, पिंटू चौधरी, देवेंद्र शर्मा, दीपक, मंडल अध्यक्ष मुनेश शर्मा, पीयूष गोयल, गोविंद, विवेक गोयल (एडवोकेट), अवधेश खलीफा, अभिषेक पाठक और अंकुर रस्तोगी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

 

Voice Of News 24