बुलंदशहर: पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार; 4 किलो गांजे के साथ नोएडा निवासी तस्कर गिरफ्तार

ककोड़

बुलंदशहर जनपद में अपराधियों और नशा तस्करों के विरुद्ध एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत ककोड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद में अपराधियों और नशा तस्करों के विरुद्ध एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत ककोड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ है।

चांगोली मोड के पास हुई गिरफ्तारी

थाना प्रभारी सर्वेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर चांगोली मोड के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को दबोचा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 04 किलो 220 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 हजार रुपये आंकी जा रही है।

नोएडा का निवासी है अभियुक्त

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान सुशील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह वर्तमान में सेक्टर-22, नोएडा में रह रहा था, जबकि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद का निवासी है। पूछताछ में पता चला है कि वह एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करता था।

पुलिस टीम और कार्रवाई

अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी सर्वेश कुमार के साथ उपनिरीक्षक शीलेन्द्र कुमार शर्मा, हे0का0 चन्द्रवीर, का0 तेजप्रताप सिंह और का0 मोहित कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.