UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड के नतीजे घोषित; कशिश और अंशिका हाईस्कूल तो शिखा वर्मा बनीं इंटर की स्टेट टॉपर

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद  ने आज शाम 4 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज शाम 4 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष की परीक्षाओं में प्रदेश के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें बालिकाओं का दबदबा एक बार फिर साफ दिखाई दिया।

हाईस्कूल (10वीं): कशिश और अंशिका ने रचा इतिहास

Image

10वीं की परीक्षा में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर टॉप किया है।

प्रथम स्थान: कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा

द्वितीय स्थान: अदिति (बाराबंकी)

तृतीय स्थान: अर्पिता (सीतापुर), ऋषभ साहू (झांसी) और परी वर्मा (झांसी)

पास प्रतिशत: हाईस्कूल में कुल 90.42% परीक्षार्थी सफल रहे।

इंटरमीडिएट (12वीं): शिखा वर्मा बनीं प्रदेश टॉपर

Image

12वीं के परीक्षा परिणामों में शिखा वर्मा ने पूरे प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।

प्रथम स्थान: शिखा वर्मा

द्वितीय स्थान: नंदिनी गुप्ता (बरेली) और श्रेया वर्मा

तृतीय स्थान: सुरभि यादव और पूजा पाल

पास प्रतिशत: इंटरमीडिएट में कुल 80.38% परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की है।

52 लाख से अधिक छात्र हुए थे शामिल

इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में करीब 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। बोर्ड सचिव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि परीक्षा को पूरी तरह शुचितापूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया था, जिसका परिणाम आज घोषित कर दिया गया है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.