महराजगंज: ट्रेलर ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पति-पत्नी और 7 माह की मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के चिउटहा चौकी अंतर्गत बलुही धुस के समीप गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के चिउटहा चौकी अंतर्गत बलुही धुस के समीप गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। गिट्टी लदे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दंपत्ति और उनकी दुधमुंही बच्ची को कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

इलाज कराने जा रहा था परिवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम भारत खंड पकड़ी निवासी नौशाद (28 वर्ष) अपनी पत्नी सलेहा और 7 माह की बेटी शहजादी के साथ बाइक से परतावल की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि नौशाद अपनी बेटी का इलाज कराने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही उनका परिवार बलुही धुस के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे गिट्टी लदे ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

पुलिस ने पीछा कर ट्रेलर को दबोचा

हादसे को अंजाम देने के बाद चालक ट्रेलर लेकर मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और घेराबंदी शुरू कर दी। घुघली थाना क्षेत्र के पकड़ी विशनपुर के पास पुलिस ने पीछा कर ट्रेलर को पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन समेत चालक को हिरासत में लेकर सिंदुरिया पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

इलाके में पसरा सन्नाटा

एक ही झटके में पूरे परिवार के खत्म हो जाने की खबर से भारत खंड पकड़ी गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों में तेज रफ्तार भारी वाहनों के संचालन को लेकर गहरा आक्रोश है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्रवाई में जुटी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.