औरैया
औरैया जनपद में खानपुर रोड पर भीषण सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें एक घायल को कानपुर रेफर कर दिया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में बुधवार देर रात को एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना खानपुर रोड पर स्थित सरिया फैक्ट्री के सामने हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक, घायलों की पहचान खानपुर निवासी नाजिम खान (25) पुत्र लईक खान और तिलक नगर औरैया निवासी मृदुल शुक्ला (24) पुत्र चंद्र नील शुक्ला के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को सड़क से उठाकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
डॉक्टरों के अनुसार, मृदुल शुक्ला की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया है। नाजिम खान का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार में थे और संभवतः नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई।
Voice Of News 24






















