बुलंदशहर: बीबीनगर में बदमाशों का तांडव, नगला कटक में घर पर बोला धावा, भीड़ ने एक को दबोचा, 6 फरार

बीबीनगर

बुलंदशहर जनपद के बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव नगला कटक में बुधवार देर रात सात हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर जानलेवा हमले का प्रयास किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव नगला कटक में बुधवार देर रात सात हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर जानलेवा हमले का प्रयास किया। बदमाशों की इस हिमाकत से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि, ग्रामीणों के साहस के आगे बदमाशों के हौसले पस्त हो गए और एक बदमाश को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात सात बदमाश हाथों में तमंचे लेकर एक घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक बदमाश की जेब में अवैध तमंचा साफ तौर पर देखा जा सकता है। बदमाशों की मंशा घर के भीतर घुसकर बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी।

घर में घुसने की आहट मिलते ही स्थानीय लोग सतर्क हो गए और उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाशों को घेर लिया। ग्रामीणों की हिम्मत देख बदमाश भागने लगे, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने एक आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर उसके अन्य छह साथी मौके से भागने में सफल रहे।

गुस्साई भीड़ ने पकड़े गए आरोपी की जमकर धुनाई करने के बाद उसे बीबीनगर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा भी बरामद किया है।

 

Voice Of News 24