मिर्जापुर हादसा: सीएम योगी ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख की आर्थिक सहायता का ऐलान

मिर्जापुर

मिर्जापुर जनपद के ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार रात हुए हृदय विदारक सड़क हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मिर्जापुर जनपद के ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार रात हुए हृदय विदारक सड़क हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने न केवल शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं, बल्कि पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा भी की है।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं और निर्देश

Image

आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री ने इस भीषण दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को ₹02-02 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

घायलों का उपचार: संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अस्पताल में भर्ती घायलों का समुचित और बेहतर इलाज सुनिश्चित करें ताकि वे शीघ्र स्वास्थ्य लाभ ले सकें।

Image

प्रशासनिक सतर्कता: सीएम ने जिला प्रशासन को मौके पर राहत कार्यों में तेजी लाने और प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए अपने संदेश में लिखा जनपद मीरजापुर में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। उन्होंने प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.