महराजगंज: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान बड़ा हादसा; SP शक्ति मोहन अवस्थी के सिर पर गिरा भारी स्ट्रक्चर, लगे 8 टांके

महराजगंज

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी बुधवार को अपने कार्यालय में एक आकस्मिक दुर्घटना के दौरान घायल हो गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी बुधवार को अपने कार्यालय में एक आकस्मिक दुर्घटना के दौरान घायल हो गए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान लकड़ी का एक भारी स्ट्रक्चर उनके सिर पर गिर गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। हालांकि, राहत की बात यह है कि वह अब खतरे से बाहर हैं।

घटना बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे की है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी अपने कार्यालय में महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर रहे थे। इसी दौरान उनकी अलमारी के ऊपर रखा एक लकड़ी का स्ट्रक्चर अचानक असंतुलित होकर उनके सिर पर आ गिरा। अचानक हुए इस प्रहार से वह लहूलुहान हो गए।

केएमसी अस्पताल में हुआ उपचार

हादसे के तुरंत बाद एसपी को आनन-फानन में केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उनका उपचार शुरू किया। चोट की गंभीरता को देखते हुए उनके सिर पर 8 टांके लगाए गए हैं। लगभग एक घंटे तक चले उपचार और निगरानी के बाद, डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को स्थिर बताते हुए उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है।

डीएम ने जाना हालचाल

एसपी के घायल होने की खबर मिलते ही प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा तत्काल अस्पताल पहुंचे और एसपी का हालचाल जाना। उनके साथ ही पुलिस और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

चिकित्सकों के अनुसार, एसपी अवस्थी की स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है और चिंता की कोई बात नहीं है। इस खबर के बाद जिले के पुलिस महकमे ने राहत की सांस ली है,

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.