सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित अभियुक्त राजेन्द्र यादव गिरफ्तार

शोहरतगढ़

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शोहरतगढ़ थाना पुलिस ने बुधवार को एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शोहरतगढ़ थाना पुलिस ने बुधवार को एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए अभियुक्त को पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।

विशेष टीम ने दी दबिश

प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सटीक सूचना के आधार पर ग्राम बोहली में दबिश देकर 51 वर्षीय राजेन्द्र यादव (पुत्र भगवती) को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना शोहरतगढ़ में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज था और वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था।

इन अधिकारियों के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

यह गिरफ्तारी अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव और कांस्टेबल मुन्नालाल यादव शामिल रहे।

एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस टीम की तत्परता की सराहना करते हुए स्पष्ट किया कि जनपद में अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.