फरेंदा (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के फरेंदा से सड़क हादसे की दर्दनाक घटनाक्रम सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सड़क हादसे को लेकर महराजगंज जिला लगातार चर्चा में रहता है। आज फिर फरेंदा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बाजारडीह में अज्ञात चारपहिया वाहन ने युवक को रौंदकर मौत के घाट उतार दिया।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के अनुसार, फरेंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजारडीह में 25 वर्षीय नीरज को एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने रौंद दिया, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक नीरज,पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के शैल्दह (कवल्दह) गांव का निवासी बताया जा रहा है।
उक्त घटनाक्रम की सूचना मिलते परिजनों में चीख-पुकार मच गया।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने देर रात 40 IAS अफसरों के किए तबादले, 15 जिलों के बदले गए DMhttps://t.co/gsRqvPveDc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 20, 2026






















