महराजगंज: युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, नहर के पास खून से लथपथ मिला शव

फरेंदा

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराखल्ली गांव में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराखल्ली गांव में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर नृशंस हत्या कर दी गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल है। इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण शांति व्याप्त है।

मृतक की पहचान अमजद अली, निवासी बरगदवा (थाना पुरंदरपुर) के रूप में हुई है। मृतक के पिता अकबर अली द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, उनके गांव का ही रहने वाला युवराज चौधरी शनिवार सुबह करीब 11 बजे अमजद को अपने साथ लेकर गया था। दिन भर कुछ पता नहीं चला, लेकिन रात करीब 11 बजे परिजनों को सूचना मिली कि अटकहवा नहर के पास कुछ लोग उनके बेटे के साथ मारपीट कर रहे हैं।

जब परिजन मौके पर पहुँचे, तो वहाँ का नज़ारा देख उनके होश उड़ गए। अमजद अली खून से लथपथ ज़मीन पर पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। घटनास्थल पर मौजूद युवराज चौधरी भी गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि अमजद की हत्या सोची-समझी साज़िश के तहत बेरहमी से पिटाई करके की गई है।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरेंदा थानाध्यक्ष योगेंद्र राय ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है और संदेह के आधार पर चार युवकों को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के पीछे के असली कारणों का पता लगाया जा सके।

शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश या किसी पुराने विवाद का लग रहा है। हालांकि, पुलिस हर पहलू दोस्ती, रंजिश और घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चोटों की प्रकृति और मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.