बुलंदशहर

बुलंदशहर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दीप इंडियन पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक व रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन धूमधाम से किया गया। विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा और बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सभी का दिल जीत लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दीप इंडियन पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक व रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन धूमधाम से किया गया। विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा और बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सभी का दिल जीत लिया।

मटकी सजावट और पेंटिंग में दिखाई प्रतिभा
कार्यक्रम के तहत आयोजित मटकी सजावट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मकता का प्रदर्शन करते हुए मटकियों को आकर्षक ढंग से सजाया। वहीं, पेंटिंग प्रतियोगिता के जरिए बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और जीवन प्रसंगों को कैनवास पर उकेरा।
राधा-कृष्ण की पोशाक में सजे नन्हे-मुन्ने
विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में पहुंचे, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। प्रधानाचार्या प्रीति शर्मा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक संस्कारों का विकास होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।
श्याम मंदिर में नगर पालिका अध्यक्ष ने की पूजा, महराजगंजवासियों की सुख-समृद्धि की मांगी दुआhttps://t.co/bmgvBLIOnJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 4, 2026





















