जौनपुर

जौनपुर जनपद के जौनपुरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए रेल मंत्रालय ने जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर गाजीपुर सिटी–आनंद विहार टर्मिनल सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस 22419/22420 के ठहराव को हरी झंडी दे दी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के जौनपुरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए रेल मंत्रालय ने जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर गाजीपुर सिटी–आनंद विहार टर्मिनल सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस 22419/22420 के ठहराव को हरी झंडी दे दी है। इस फैसले से जौनपुर और आसपास के जिलों के यात्रियों को दिल्ली और पूर्वांचल की यात्रा के लिए एक सुगम रेल विकल्प मिलेगा।
राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव का प्रयास लाया रंग
खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव के प्रयासों के बाद यह स्वीकृति मिली है। उन्होंने इस जनहितकारी निर्णय के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। मंत्री ने कहा कि ट्रेन रुकने से व्यापारियों, छात्रों, मरीजों और नौकरीपेशा लोगों को सीधा लाभ होगा, जिससे क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
श्याम मंदिर में नगर पालिका अध्यक्ष ने की पूजा, महराजगंजवासियों की सुख-समृद्धि की मांगी दुआhttps://t.co/bmgvBLIOnJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 4, 2026






















