महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत आनंदनगर के ऐतिहासिक प्रेम पोखरा पर आयोजित दो दिवसीय मेले के पहले दिन प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत आनंदनगर के ऐतिहासिक प्रेम पोखरा पर आयोजित दो दिवसीय मेले के पहले दिन प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम फरेंदा प्रेम शंकर पांडेय, तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा और नायब तहसीलदार अंकित ने मेले का औचक निरीक्षण किया।

झूलों की अनुमति रोकी, सुरक्षा के कड़े निर्देश
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बड़े झूलों के फिटनेस प्रमाण पत्र और कागजात न होने पर उनके संचालन पर फिलहाल रोक लगा दी। इसके साथ ही विद्युत, सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्रों की जांच की गई। एसडीएम ने आयोजकों को पोखरे के किनारे बैरिकेडिंग कराने और किसी भी हादसे से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
साफ-सफाई और रेट लिस्ट लगाने की अपील
तहसीलदार ने दुकानदारों को तय दरों पर सामान बेचने और रेट लिस्ट लगाने की हिदायत दी। वहीं नायब तहसीलदार ने नियमित साफ-सफाई व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। मेले में दूर-दराज से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है।
श्याम मंदिर में नगर पालिका अध्यक्ष ने की पूजा, महराजगंजवासियों की सुख-समृद्धि की मांगी दुआhttps://t.co/bmgvBLIOnJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 4, 2026





















