कमरे में लटकी मिली पति की लाश, बेड पर पड़ी थी पत्नी; तीन महीने पहले हुई थी शादी

जौनपुर

जौनपुर जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र के तिसौली गांव में गुरुवार की सुबह नवविवाहित पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र के तिसौली गांव में गुरुवार की सुबह नवविवाहित पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया। कमरे के अंदर पति गोविंद गौतम का शव फंदे से लटकता मिला, जबकि पत्नी नेहा का शव बेड पर पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रात में हुआ था विवाद, सुबह दरवाजा तोड़ने पर दिखी लाशें

ग्रामीणों के मुताबिक, तीन महीने पहले हुई शादी के बाद से ही दंपती के बीच अक्सर अनबन रहती थी। बुधवार रात भी दोनों में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वे अपने कमरे में चले गए। गुरुवार सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने जब दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। पुलिस मामले की हर पहलू से निष्पक्ष जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.