बलिया: भव्य आरती और शंखनाद के साथ मना भगवान परशुराम जन्मोत्सव; सांसद सनातन पाण्डेय का चाँदी के मुकुट से हुआ सम्मान

बलिया

बलिया जनपद में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को जनपद के गंगा बहुउद्देशीय सभागार में भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को जनपद के गंगा बहुउद्देशीय सभागार में भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। जय परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर से उमड़े जनसमुदाय ने भगवान परशुराम के जयघोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

काशी की तर्ज पर हुई गंगा आरती

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात 21 विद्वान ब्राह्मणों ने सस्वर स्वास्ति वाचन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रोहित आचार्य के नेतृत्व में काशी की तर्ज पर की गई माँ गंगा की भव्य आरती रही, जिसे देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

सम्मान और साफा वितरण

समिति द्वारा कार्यक्रम में आए सभी आगंतुकों को भगवान परशुराम की तस्वीर वाला कैलेंडर और परशुराम चालीसा वितरित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट जनों को साफा बाँधकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद सनातन पाण्डेय को हिमांशु त्रिपाठी द्वारा चाँदी का मुकुट पहनाकर विशेष अभिनंदन किया गया।

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री तारकेश्वर मिश्र, अवध बिहारी चौबे, अशोक पाठक, उमाशंकर पाठक, देवेन्द्र दुबे, ओमप्रकाश दुबे और अवधेश त्रिपाठी मौजूद रहे। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समाज को उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।

फरसा भेंट और स्मृति चिन्ह वितरण

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को भगवान परशुराम का शस्त्र ‘फरसा’ भेंट किया गया। भेंट करने वालों में जनक पाण्डेय, वरुण तिवारी, अमित दुबे, सौरभ पाठक, चंदन ओझा और आदर्श मिश्रा झब्बू सहित अन्य प्रमुख नाम शामिल रहे। वहीं विपुल चौबे, विपुल पाण्डेय और उनकी टीम ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए।

हजारों ने चखा भंडारे का प्रसाद

जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनार्दन राय और सफल संचालन सुशील पाण्डेय ‘कान्ह जी’ ने किया।अंत में, जय परशुराम सेवा समिति की ओर से रूपेश चौबे ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आगंतुकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.