लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के पावन अवसर पर थाना पढ़ुआ परिसर में भव्य आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के पावन अवसर पर थाना पढ़ुआ परिसर में भव्य आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उत्साह के साथ मनाने के लिए थाना परिसर को आकर्षक एवं भव्य रूप से सजाया जा रहा है। पुलिसकर्मियों द्वारा आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए दिन-रात मेहनत की जा रही है।
संभ्रांत नागरिकों और पत्रकारों को आमंत्रण
इस विशेष आयोजन में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और पत्रकार बंधुओं को आमंत्रित किया गया है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र में आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता का सशक्त संदेश देना है।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क
पर्व को लेकर पढ़ुआ पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के प्रति पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और सुगम यातायात के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि यह त्यौहार पूर्णतः शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके।
श्याम मंदिर में नगर पालिका अध्यक्ष ने की पूजा, महराजगंजवासियों की सुख-समृद्धि की मांगी दुआhttps://t.co/bmgvBLIOnJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 4, 2026





















