महाराजगंज

महाराजगंज जनपद के नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर आठ कृष्णा नगर निवासी निरंजन गोड़ 30 की शनिवार सुबह बेंगलुरु में ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

महाराजगंज जनपद के नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर आठ कृष्णा नगर निवासी निरंजन गोड़ 30 की शनिवार सुबह बेंगलुरु में ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रेलवे लाइन पार करते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, निरंजन बेंगलुरु में रहकर पेंट-पॉलिश का काम करता था। शनिवार सुबह करीब आठ बजे रेलवे लाइन पार करते समय वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, चार भाइयों में सबसे छोटा निरंजन मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था।
गांव में छाया मातम
घटना की खबर मिलते ही मृतक की पत्नी पूनम, बेटे अंश और मां प्रभावती पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। युवक की असमय मौत से स्तब्ध ग्रामीणों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले, पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।
श्याम मंदिर में नगर पालिका अध्यक्ष ने की पूजा, महराजगंजवासियों की सुख-समृद्धि की मांगी दुआhttps://t.co/bmgvBLIOnJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 4, 2026





















