लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन कोतवाली परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन कोतवाली परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कोतवाली परिसर को आकर्षक रोशनी और शानदार सजावट से सजाया गया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।
जागरण में गूंजे श्रीकृष्ण के भजन
आयोजित जागरण एवं भक्ति संध्या में कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा से जुड़े मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु जमकर झूमे और पूरा वातावरण ‘जय श्री कृष्ण’ के जयघोष से गूंज उठा।
देर रात तक चला धार्मिक आयोजन
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। देर रात तक चले इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे निघासन कोतवाली पूरी तरह आस्था के रंग में रंगी नजर आई।
श्याम मंदिर में नगर पालिका अध्यक्ष ने की पूजा, महराजगंजवासियों की सुख-समृद्धि की मांगी दुआhttps://t.co/bmgvBLIOnJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 4, 2026





















