बुलंदशहर: अहमदगढ़ में पिकअप की टक्कर से सफाई कर्मी महिला की दर्दनाक मौत; घर लौटते समय हुआ हादसा

अहमदगढ़

बुलंदशहर जनपद की शिकारपुर तहसील अंतर्गत अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला सफाई कर्मी की जान चली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद की शिकारपुर तहसील अंतर्गत अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला सफाई कर्मी की जान चली गई। तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

काम से घर लौट रही थी महिला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लता देवी (55 वर्ष) पत्नी विजयपाल, अहमदगढ़ में सफाई कार्य करती थीं। रविवार शाम करीब 6:45 बजे वह अपनी ड्यूटी पूरी कर सड़क किनारे सफाई करते हुए वापस अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

मौके पर ही हुई मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि लता देवी सड़क पर काफी दूर जाकर गिरीं और गंभीर चोटें आने के कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तत्काल अहमदगढ़ थाना पुलिस को दी गई।

पुलिस की कार्यवाही

सूचना मिलते ही अहमदगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश की जा रही है।

थाना प्रभारी का बयान

थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक महिला की मृत्यु की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिवार की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है। दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान के प्रयास जारी हैं।इस दुःखद घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक व्याप्त है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.