ककोड़: विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण; गंदगी देख भड़के, सुधार के दिए सख्त निर्देश

ककोड़

बुलंदशहर सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने रविवार को ककोड़ नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने रविवार को ककोड़ नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जहाँ एक ओर रास्ते के विवाद के समाधान पर संतोष व्यक्त किया गया, वहीं अस्पताल परिसर में फैली गंदगी को लेकर विधायक ने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।

निरीक्षण के दौरान एडिशनल पीएससी प्रभारी डॉ. पवन चौधरी ने विधायक को बताया कि पिछले 50 वर्षों से अस्पताल तक पहुँचने के लिए मुख्य मार्ग का विवाद चल रहा था, जिससे मरीजों को आने-जाने में भारी कठिनाई होती थी। विधायक लक्ष्मीराज सिंह के विशेष प्रयासों से इस विवाद को सुलझा लिया गया है। वर्तमान में सिकंदराबाद रोड से अस्पताल तक नए मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

विधायक ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देते हुए कहा कि बैर की तर्ज पर ककोड़ पीएससी को भी ब्लॉक पीएससी के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके बाद यहाँ 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं और आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने चिकित्सक से अस्पताल की अन्य आवश्यक आवश्यकताओं के संबंध में एक लिखित प्रस्ताव देने को कहा है ताकि शासन स्तर से उन्हें जल्द पूरा कराया जा सके।

गंदगी मिलने पर जताई कड़ी नाराजगी

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर और वार्डों में गंदगी देख विधायक का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्र जैसे संवेदनशील स्थान पर स्वच्छता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने तत्काल साफ-सफाई दुरुस्त करने और मरीजों के लिए बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रमुख जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर मोहित सिंघल: नगर पंचायत अध्यक्ष।,ललित भाटी: मंडल अध्यक्ष,दिनेश कुमार सिंघल, पिंकी भूरा, अरविंद दीक्षित,पीतांबर प्रजापति: महामंत्री विधायक के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे

विधायक ने स्पष्ट किया कि जनसेवा और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की कोताही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.