बंसी के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने रचा इतिहास: स्टेट लेवल के लिए चयनित बच्चों को इदरीश पटवारी ने किया सम्मानित

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के खेल के क्षेत्र में बांसी नगर ने एक नई उपलब्धि हासिल की है।  पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के खेल के क्षेत्र में बांसी नगर ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। आदर्श नगर पालिका परिषद बंसी के अंतर्गत ताइक्वांडो सीख रहे बच्चों का चयन राज्य स्तरीय स्टेट लेवल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि इदरीश पटवारी ने चयनित खिलाड़ियों का भव्य सम्मान किया।

यह पहला अवसर है जब बंसी क्षेत्र के ताइक्वांडो खिलाड़ी लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो रहे हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर इदरीश पटवारी ने सभी खिलाड़ियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया और आर्थिक अनुदान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए पटवारी ने कहा, “हमें अपने इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों पर गर्व है। यह प्रतियोगिता इनके कौशल को दिखाने का बड़ा मंच है। हमें पूरी उम्मीद है कि ये बच्चे राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बंसी और पूरे जिले का नाम रोशन करेंगे।” इस मौके पर स्थानीय खेल प्रेमियों ने भी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दीं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.