गोरखपुर : घर में घुसकर गर्भवती महिला से छेड़छाड़ का मामला,जबरन बैड टच करने पर चीखी महिला तो आरोपी हुआ फरार

गोरखपुर

जनपद गोरखपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आते ही चर्चा का विषय बन गया है और घर में अकेली महिला ने जब चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

जनपद गोरखपुर के कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली प्रेग्नेंट महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार, महिला उस समय घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाते हुए युवक जबरन बैड टच करने लगा। महिला के चीखने चिल्लाने पर वह भागा।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 संवाददाता के मुताबिक, कोतवाली इलाके की 30 साल की महिला ने तहरीर देकर बताया कि 8 अप्रैल रात के समय दुकान का सामान लेने मेरे पति घर से बाहर गए हुए थे। मेरे घर में ही कुर्सी की दुकान है। रात करीब 10:30 बजे अरमान अहमद नाम का लड़का कुर्सी लेने के बहाने मेरे घर पर आया।

घर में आकर कुर्सी देखते हुए अंदर प्रवेश कर गया। उसे पता था कि घर पर मैं अकेली हूं। फिर घर के अंदर ही मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगा। मुझे गलत नियत से बैड टच करने लगा। मैं घबरा गई। उसे पहले डांट फटकार लगाई। लेकिन वह मुझे गलत नियत से छूता रहा। मैं प्रेग्नेंट हूं। मेरी तबीयत भी ठीक नहीं थी। उससे बचने के लिए मैंने शोर मचाना शुरू किया। तब जाकर वह घर से भागा। करीब 20-25 मिनट तक वह घर पर मेरे साथ गलत काम करने की कोशिश करता रहा। इस घटना के बाद मैं बहुत डर गई हूं। मुझे अब उससे जान का खतरा महसूस हो रहा है।

कोतवाली थाने में तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर इस मामले की जांच उप निरीक्षक रवि चौधरी को दी गई है। उप निरीक्षक ने महिला का बयान लिया है। जिसके आधार पर आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.