सिद्धार्थनगर: मोहाना थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न, अंबेडकर व परशुराम जयंती शांतिपूर्ण मनाने की अपील

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती और भगवान परशुराम जयंती को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती और भगवान परशुराम जयंती को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशों के क्रम में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने की।

आयोजकों और डीजे संचालकों को कड़े निर्देश

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में आयोजित इस बैठक में थानाध्यक्ष ने क्षेत्र के धर्मगुरुओं, मूर्ति स्थापकों, जुलूस आयोजकों और संभ्रांत व्यक्तियों के साथ संवाद किया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शासन और उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है।

नई परंपरा और सुरक्षा पर जोर

बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने आयोजकों से अपील की कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत न की जाए। डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि मानक का पालन करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी शरारती तत्व शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करता है या सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाता है, तो उसके खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और त्योहारों को हर्षोल्लास व शांति के साथ मनाने का आश्वासन दिया। इस दौरान थाने का समस्त स्टाफ और क्षेत्र के प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.