सिद्धार्थनगर: तिलौली बाजार में पुलिस का ‘दंगा नियंत्रण ड्रिल’, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल गश्त

तिलौली

सिद्धार्थनगर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में रविवार को तिलौली बाजार में पुलिस बल द्वारा दंगा नियंत्रण ड्रिलऔर पैदल गश्त का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में यह विशेष अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी बांसी शुभेंदु सिंह के कुशल निर्देशन में पुलिस टीम ने सुरक्षा मानकों का बारीकी से अभ्यास किया।

प्रभारी निरीक्षक शिवनगर डिडई अरविंद कुमार मौर्य के नेतृत्व में थाना शिवनगर डिडई की पुलिस टीम ने कस्बा तिलौली बाजार के मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ ड्रिल का अभ्यास किया, ताकि किसी भी आकस्मिक और विषम परिस्थिति से निपटने के लिए बल की तत्परता को परखा जा सके।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से संवाद किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक तत्वों में भय पैदा करना और आम जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास व सुरक्षा का भाव जागृत करना है।

गश्त के दौरान बाजार में संदिग्ध दिखने वाले व्यक्तियों और वाहनों की भी चेकिंग की गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.