बलिया: अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

बलिया

बलिया जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत चितबड़ागाँव पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत चितबड़ागाँव पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

रेलवे क्रॉसिंग के पास से हुई गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ओमनारायण पाठक की टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग चितबड़ागाँव के पास से अभियुक्त सुकेस सिंह (पुत्र राजेन्द्र सिंह, निवासी रजवैली, पूर्णिया, बिहार) को दोपहर करीब 2:00 बजे दबोच लिया।

पीड़िता सकुशल बरामद, बढ़ाई गई धाराएं

पुलिस के अनुसार, मामले से संबंधित अपहृता/पीड़िता को पहले ही सकुशल बरामद किया जा चुका है। पीड़िता के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में पूर्व की धाराओं के साथ-साथ धारा 87, 65 BNS और 5J(2)/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।

विधिक कार्यवाही जारी

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर और क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में हुई इस सफल कार्रवाई के बाद, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.