महराजगंज
महराजगंज जनपद के भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय ‘दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कलाकार अमित अंजन ने अपनी शानदार प्रस्तुति से जमकर वाहवाही लूटी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय ‘दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कलाकार अमित अंजन ने अपनी शानदार प्रस्तुति से जमकर वाहवाही लूटी। रात्रि भोजन के पश्चात आयोजित इस विशेष सत्र में संगठन की अद्भुत समरसता देखने को मिली, जहाँ कोई औपचारिक मंच या प्रोटोकॉल नहीं था।
एक परिवार की तरह जुटे दिग्गज और कार्यकर्ता
इस सांस्कृतिक सत्र की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सामान्य कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर बैठकर कार्यक्रम का आनंद लिया। अमित अंजन ने भजन, लोकगीत और गजलों के माध्यम से ऐसा समां बांधा कि देर रात तक पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूँजता रहा।
संवाद और आत्मीयता ही संगठन की ताकत: पंकज चौधरी
प्रस्तुति की सराहना करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक दल मात्र न होकर एक परिवार है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजन कार्यकर्ताओं के बीच भावनात्मक जुड़ाव और आपसी प्रेम को बढ़ाते हैं, जो संगठन की असली शक्ति है।
कार्यक्रम में रहे मौजूद
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, वरिष्ठ नेता कृष्ण गोपाल जायसवाल, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह व जयमंगल कन्नौजिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता, जिला महामंत्री बबलू यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने न केवल सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाया, बल्कि संगठनात्मक एकता की नई मिसाल पेश की।
औरैया : लहलहाती फसलों में झलक रही थी किसानों की कड़ी मेहनत,आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने मेहनत पर फेरा पानी, किसान बेहद ही परेशान
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 5, 2026






















