परतावल नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल स्थित नगर कार्यालय में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल स्थित नगर कार्यालय में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

शपथ ग्रहण की प्रक्रिया उपजिलाधिकारी जीतेन्द्र कुमार द्वारा सम्पन्न कराई गई। इस दौरान मनोनीत सभासद काशीनाथ सिंह, नागेश कसौधन एवं तेजप्रताप मोदनवाल ने अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

कार्यक्रम के अवसर पर सभी वार्डों के सभासद, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंगद गुप्ता, परतावल मंडल अध्यक्ष विवेक पटेल, अशोक यादव, ओसियर यादव,बलराम उपाध्याय, बागेश कसौधन, रोशन राजभर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

 

Voice Of News 24