बुलंदशहर: गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर बदमाश अनिल गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद छातारी पुलिस को बड़ी कामयावी

बुलंदशहर

बुलंदशहर, छतारी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना छतारी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर, छतारी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना छतारी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार, 01 जून को ग्राम गंगावास रोड के पास से अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र हरेन्द्र कुमार, निवासी चौदेरा थाना छतारी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।

अभियुक्त थाना छतारी में पंजीकृत मु0अ0सं0 200/26 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। अनिल के विरुद्ध हत्या, लूट व गैंगस्टर एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में बुलंदशहर के छतारी, पहासू व डिबाई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 कमल प्रताप, मुख्य आरक्षी मोहित सिरोही व आरक्षी अवधेश कुमार की टीम ने की। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। यह कार्रवाई एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर की गई।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.