बड़ौत में ‘माधव कुंज अपार्टमेंट’ का भव्य उद्घाटन; पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने फीता काटा

बागपत

बागपत जनपद के बड़ौत नगर के गांधी रोड स्थित नवनिर्मित ‘माधव कुंज अपार्टमेंट’ का भव्य उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने फीता काटकर किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत नगर के गांधी रोड स्थित नवनिर्मित ‘माधव कुंज अपार्टमेंट’ का भव्य उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजक व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशी सुधीर मान को शुभकामनाएं दीं।

डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि हाईटेक डेवलपर द्वारा निर्मित यह अपार्टमेंट भूकंप रोधी तकनीक और आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यह आवासीय प्रकल्प नगर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और लोगों को सुरक्षित आवास देगा।

समारोह में 84 देश खाप के चौधरी सुभाष शर्मा ने पूर्व कमिश्नर मुंबई डॉ. सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ दिया है और बागपत के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी।

इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष नीरज कौशिक, एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा, राकेश जैन, सुरेंद्र तोमर, प्रकाश बावली, हरेन्द्र तोमर, एडवोकेट राकेश पंचाल और राहुल तोमर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.