सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का तूफान; सिर्फ 4 दिन में पार किया 1 करोड़ (10 Million) फॉलोअर्स का आंकड़ा, BJP को पछाड़ा

ब्यूरो रिपोर्ट

भारतीय सोशल मीडिया के इतिहास में इस समय एक अभूतपूर्व डिजिटल आंदोलन देखने को मिल रहा है।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय सोशल मीडिया के इतिहास में इस समय एक अभूतपूर्व डिजिटल आंदोलन देखने को मिल रहा है। खुद को व्यंग्यात्मक रूप से बेरोजगारों और आलसियों की आवाज बताने वाली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के इंस्टाग्राम हैंडल ने महज 4 दिनों के भीतर 1 करोड़ (10 Million+) से अधिक फॉलोअर्स का जादुई आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। इस अनोखे और पैरोडी पेज की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने फॉलोअर्स के मामले में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल (लगभग 87 लाख फॉलोअर्स) को काफी पीछे छोड़ दिया है।

CJI की ‘कॉकरोच’ वाली कथित टिप्पणी से भड़का युवाओं का गुस्सा

इस सोशल मीडिया आंदोलन की शुरुआत कोई सोची-समझी राजनीतिक रणनीति नहीं, बल्कि इंटरनेट पर उपजा एक तीखा आक्रोश है। दरअसल, 15 मई को एक अदालती सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत द्वारा कथित तौर पर सोशल मीडिया एक्टिविस्टों और बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच और परजीवी से करने की बात सामने आई थी हालांकि बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बयान को गलत संदर्भ में पेश किया गया

Voice Of News 24