बुलंदशहर
बुलंदशहर मै अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुर्जा देहात पुलिस ने एक शातिर अपराधी को अवैध असलहे सहित गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर मै अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुर्जा देहात पुलिस ने एक शातिर अपराधी को अवैध असलहे सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 01 जून को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम मुरजाबाद भटवारा निवासी नितिन पुत्र पिन्टू को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ।
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना खुर्जा देहात पर मु.अ.सं. 151/26, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि नितिन शातिर किस्म का अपराधी है और उस पर चोरी के कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर और थाना चंदौस, अलीगढ़ के मामले शामिल हैं।
गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 विजय कुमार यादव, है0का0 नीटू और रि0का0 सचिन कुमार शामिल रहे।
3 घंटे में खोई बच्ची माँ से मिली, पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहनाhttps://t.co/6cl1qM1fxG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 1, 2026






















