बुलंदशहर
बुलंदशहर अनूपशहर में कांग्रेस की डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ के आवास पर अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस और आचार्य चाणक्य जयंती के उपलक्ष्य में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर अनूपशहर में कांग्रेस की डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ के आवास पर अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस और आचार्य चाणक्य जयंती के उपलक्ष्य में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों ने आचार्य चाणक्य और भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रज्ञा गौड़ ने कहा कि आचार्य चाणक्य ने देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य किया। अपमान का सामना करने के बावजूद उन्होंने राजा को चुनौती दी और अपने बुद्धि कौशल के दम पर चंद्रगुप्त मौर्य को शासक बनाकर समाज को नई दिशा दी।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे महापुरुषों की जीवनी पढ़ें और वर्तमान में समाज को उपेक्षित करने की साजिशों का मुकाबला बेहतर शिक्षा और एकजुटता से करें। उन्होंने लोकतंत्र में एकजुट होकर राष्ट्र सेवा से जुड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, प्रधानाचार्य हेमंत शर्मा, मोहन सरीन, जितेंद्र कुमार गौड़, अशोक शर्मा, कौशल शर्मा और गोल्डी शर्मा ने आचार्य चाणक्य को महान देशभक्त बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
3 घंटे में खोई बच्ची माँ से मिली, पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहनाhttps://t.co/6cl1qM1fxG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 1, 2026






















