सिद्धार्थनगर: बांसी पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम का बड़ा धमाका, नेपाल जा रहे 2 शातिर चोर ई-रिक्शा लोडर के साथ गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के कड़े रुख का असर धरातल पर दिखने लगा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के कड़े रुख का असर धरातल पर दिखने लगा है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बांसी मृत्युंजय पाठक और एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है।

काजी रुधौली चौराहे पर बिछाया गया जाल

मुखबिर की सटीक सूचना पर उप-निरीक्षक संजय सिंह और एंटी थेफ्ट टीम के प्रभारी ओमप्रकाश मिश्र ने संयुक्त टीम के साथ कल दिनांक 31.03.2026 की रात्रि में काजी रुधौली चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध ई-रिक्शा लोडर को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें चोरी के 03 अदद पंपिंग सेट इंजन बरामद हुए। पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को दबोच लिया।

नेपाल बॉर्डर पार कराने की थी योजना

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रविचन्द (पुत्र हरीश, निवासी बसडिलिया) और मेराज मलिक (पुत्र मलिक मोहम्मद जाफरी, निवासी भावपुर) के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूला कि उन्होंने ये इंजन 29/30 मार्च की रात बांसी के ग्राम भावपुर के खेतों से चोरी किए थे। वे इन इंजनों को बेचने के लिए नेपाल ले जाने की फिराक में थे।

बरामदगी और कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से

03 अदद पंप सेट इंजन (02 फील्ड मार्शल और 01 मयूर कंपनी)

02 अदद ई-रिक्शा लोडर (जिसमें एक घटना में प्रयुक्त हुआ)

पुलिस ने चोरी के वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है। साथ ही अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा संख्या 47/2026 के तहत धारा 303(2) और 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

सराहनीय पुलिस टीम

इस सफल अनावरण में प्रभारी निरीक्षक बांसी मृत्युंजय पाठक, प्रभारी एंटी थेफ्ट ओमप्रकाश मिश्र, उ0नि0 संजय सिंह, छोटेलाल, मुख्य आरक्षी रमेश कुमार, जनार्दन प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार और आरक्षी अभिनंदन सिंह सहित बांसी कोतवाली की टीम का विशेष योगदान रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.