बिजनौर
बिजनौर जनपद के मंडावर स्थित रॉयल पैलेस में वन विभाग द्वारा वन्य जीव जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बिजनौर जनपद के मंडावर स्थित रॉयल पैलेस में वन विभाग द्वारा वन्य जीव जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष सत्र में लखनऊ से आए छह विशेषज्ञ ट्रेनरों ने भाग लिया और वन कर्मियों को वन्य जीवों के व्यवहार तथा उनके सुरक्षित बचाव (रेस्क्यू) से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकों की जानकारी साझा की।
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने विशेष रूप से गुलदार (तेंदुआ) और डॉल्फिन जैसे वन्य जीवों को सुरक्षित तरीके से पकड़ने, उनका बचाव करने और आपात स्थितियों में मानव-वन्य जीव संघर्ष को कम करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। वन कर्मियों को सिखाया गया कि कैसे आधुनिक उपकरणों और सही तकनीकों का उपयोग कर वन्य जीवों और स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन संरक्षक/निदेशक मुरादाबाद आदर्श कुमार एवं डीएफओ जय सिंह कुशवाहा मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्र में बढ़ते वन्य जीव संघर्ष को रोकने और कर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होंगे।
वन रेंजर महेश कुमार गौतम की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर से सैकड़ों वन कर्मी उपस्थित रहे। रेंजर महेश कुमार ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों और प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया। वन विभाग का यह कदम वन्य जीव संरक्षण की दिशा में एक सशक्त पहल माना जा रहा है।
गोरखपुर जनपद के झंगहा थाना क्षेत्र में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई। जब एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की अपनी जान की परवाह किए बिना 200 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। pic.twitter.com/sQ34tPuV9x
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 28, 2026























