बलिया

बलिया प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी बलिया द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी एवं गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी बलिया द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी एवं गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुधीर राय ने गंभीर आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त वर्तमान केंद्र सरकार के इशारों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता को अनिवार्य बताया।
मतदाता सूची से नाम हटाने का आरोप
जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि एसआईआर के नाम पर विपक्षी दलों से जुड़े मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं, जो संविधान की मूल भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए अपना संघर्ष निरंतर जारी रखेगी।
इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे हादसे में घायल CO नरेंद्र सिंह की मौत बाराबंकी में तैनात CO नरेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान सैफई PGI में दम तोड़ा। 2 दिन पहले हुए हादसे में घायल सिपाही योगेंद्र सिंह का इलाज जारी।@etawahpolice@Uppolice@DistrictEtawah@igrangekanpur pic.twitter.com/O6rQ6dA2pJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 28, 2026












